समथर झांसी:-कांशीराम कॉलोनी के पास निर्माणाधीन तालाब में शराब के नशे में नहाते समय डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत। जानकारी के अनुसार कांशीराम कॉलोनी निवासी बच्चन पुत्र मजीत उम्र करीब 35 वर्ष शाम के समय बाजार गया एवं शराब पीकर बह अपने दोस्तों के साथ लौटकर काशीराम कॉलोनी के पास निर्माणाधीन तालाब पर पहुंचे, बहा पहुंचकर बह लोग शराब पीने लगे। शराब के नशे में होने के बावजूद वह लोग तालाब में नहाने के लिए उतर गए, जिसमे बच्चन का साथी तैरकर बाहर निकल निकल आया,बच्चन नशे में अधिक होने के कारण तालाब के गहरे पानी में डूब गया। रात्रि करीब 9 बजे बाजार से काशीराम कॉलोनी लौट रहे राहगीरों ने देखा कि कुछ लोग तालाब के पास शराब पी रहे हैं, इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी,जानकारी मिलने पर परिजन सहित काशीराम कॉलोनी के निवासी अन्य लोग तालाब पर पहुंचे तो उन्हें बच्चन दिखाई नहीं दिया जिसकी काफी खोजबीन की गई,उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबह बच्चन के शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिय घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक की एक बाईस वर्षीय पुत्री करीना है,जिसकी शादी हो चुकी बह काशीराम कॉलोनी में रहती है,एवं एक पुत्र सोहिल जो बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उक्त घटना की जानकारी मृतक के पुत्र को मिलने पर बह प्रतापगढ़ से समथर के लिए निकल चुका है।
