हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के फरसौलियाना इलाके की निवासी एक महिला ने अपने शराबी पति पर आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के फरसौलियाना इलाके की निवासी महिला कल्पना पत्नी पवन ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसका पति पवन अत्यधिक शराब पीने का लती है तथा शराब के नशे में धुत होकर आए दिन वह उसके साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ करता है। बताया कि उसका विवाह बीते 8 वर्ष पूर्व हुआ था तथा उसके दो बच्चे भी हैं। बताया कि उसका पति बाहर के लोगों को भी घर में लाकर शराब पीता और पिलाता है। तथा घर चलाने के लिए राशन आदि की व्यवस्था भी नहीं करता है। बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9:00 उसके शराबी पति ने उसके साथ गाली गलौज कर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि घटना के बाद उसने अपने भाइयों के साथ राठ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
