गुरसरांय(झांसी)। 7 अगस्त गुरुवार को सावन के पवित्र माह में एक पेड़ माँ के नाम गुरसरांय मुख्य सड़क बालिका विभाग के समीप समाजसेवियों,डॉक्टरों और वरिष्ठजनों ने भव्यता के साथ वृक्षारोपण कर वृक्षों के रखरखाव के लिए स्वयं की जिम्मेदारी लेते हुए टी गार्ड भी लगवाएं। युवा समाजसेवी डॉक्टर अमित मिश्रा द्वारा यह पवित्र पुण्य का कार्य किया गया। वृक्षारोपण में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण अरजरिया,डॉक्टर एल आर मिश्रा,कुंवर राम कुमार सिंह,फूल सिंह परिहार,पंडित सार्थक नायक,सुरेश सोनी सरसैड़ा,प्रकाश ठेकेदार,कौशल किशोर,शौकीन खान,संदीप पटेल,प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर बुद्धिजीवी वर्ग और समाजसेवी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Please follow and like us:
