गुरसरांय (झांसी)। अराजक तत्वों द्वारा महिला से शराब पीकर की जाती है अभद्रता व मारपीट पर रहते हैं आमादा का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रामनगर रोड आसरा कॉलोनी गुरसरांय में रहने वाली सपना पत्नी अरविंद सोनी ने 7 अगस्त गुरुवार को थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आसरा कॉलोनी में रहने वाली तीन महिलाएं व एक व्यक्ति जो कि अवैध रूप से वहां रहते हैं तथा गलत हरकतें करते हैं प्रार्थिनी को गाली-गलौज कर अश्लीलता कर मारपीट पर आमादा रहते हैं और जब विरोध करते हैं जान से मारने की धमकी देते हैं उक्त लोग वीडियो बनाकर माहौल खराब कर रहे हैं। प्रार्थिनी ने इस संबंध में एसडीएम गरौठा व थाना गुरसरांय प्रार्थना पर देकर कार्रवाई व न्याय की गुहार लगाई है। वही गुरसरांय पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करना शुरू कर दी है।
