गुरसरांय (झांसी)। सड़कों पर घूम रहे जानवरों को बचाने के चक्कर में गुरसरांय से अपने गांव कैरोखर घर जा रहे बाइक पर सवार दो युवको के सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल होने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त विवरण के मुताबिक ग्राम कैरोखर थाना ककरवई जिला झांसी निवासी पवन पुत्र बल्लू उम्र 19 वर्ष, गोविंददास पुत्र खिलावन उम्र 35 वर्ष गुरसरांय से 6 अगस्त 2025 बुधवार को शाम 4:00 बजे लगभग जब बाइक पर सवार होकर अपने गांव कैरोखर जा रहे थे तब ही गुरसरांय थाना अंतर्गत डॉक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज गरौठा रोड के समीप सड़क पर भाग रहे आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में उक्त दो युवक बाइक सहित सड़क पर दुर्घटना में गिर पडे़। मौके पर झांसी से लौट रहे एसडीएम गरौठा सुनील कुमार ने जब उक्त गंभीर रूप से घायल युवको को देखा तो 108 एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा अकस्मात को सूचना देकर मौके पर बुलाकर गंभीर रूप से घायल युवको को एम्बुलेंस से एसडीएम गरौठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए जहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर ने गंभीर घायलों का इलाज किया और घायल युवको के बारे में विस्तृत जानकारी मालूम करने पर घायल युवको की पहचान ग्राम कैरोखर के रहने वाले के रुप में हुई। जिसकी सूचना उनके परिवार जनों को दे दी गई है। उधर इस गंभीर घटना में घायल युवको के बचाने में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर और डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
