गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड गुरसरांय सभागार में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अशोक गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह की अध्यक्षता में और मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि एडीओ कृषि अशोक गुप्ता समय से काम करने वाले अधिकारी थे और उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाती थी वह उन्होंने पूरी कर्तव्य निष्ठा से निभाई है इसकी प्रेरणा सभी स्टाफ को लेना चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल ने कहा कि अशोक गुप्ता शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का धरातल पर शत-प्रतिशत पालन किया है हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख व खण्ड विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हुए एडीओ कृषि अशोक गुप्ता को माल्यार्पण,अंग-वस्त्र,श्री रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता देवेन्द्र पाल ने किया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अशोक गुप्ता,श्लोक सिंह,अतुल कुमार भारद्वाज, रविंद्र निरंजन,रामप्रकाश निरंजन,प्रदीप सोनी,रजत अग्रवाल,तेज सिंह निरंजन,रुचि मौर्य,दीक्षा यादव,लेखाकार हेमंत कुमार,बाबू शिवम,राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी आयुष जैन,समाज कल्याण अधिकारी गुरसरांय अनुज पाठक,यशपाल वही ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान बिजौरा रणकेन्द्र सिंह, प्रधान पसौरा हरिशंकर यादव, प्रधान आमली राजू पाठक सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक स्टाफ और ग्रामीण क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
