गुरसरांय(झांसी)। गुरसरांय से खिरिया घाट सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत न होने से इस क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गुरसरांय नगर से लेकर दर्जनों गाँव के ग्रामीणों का आवागमन का यह मुख्य मार्ग है इस सड़क व खिरिया घाट रिपटा का निर्माण गुरसरांय से मोठ तक इस क्षेत्र के सात बार विधायक रह चुके और प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री राजा रणजीत सिंह जूदेव ने करवाया था और उनके द्वारा ही गरौठा पुल का निर्माण हुआ था आश्चर्य की बात है भाजपा शासनकाल में उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार है और इस क्षेत्र से सभी विधायक भाजपा के हैं और जानबूझकर गुरसरांय से बेदा तक इस सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण न होने से सड़क का अस्तित्व खत्म हो गया है और जरा सी बरसात में यहां सेमरी,इंदी से लेकर कई दर्जनों गाँव के लोगों को किसी बीमारी या गंभीर घटना के चलते गुरसरांय के लिए जाने को बघैरा से घूम कर जाना पड़ता है वही मोठ जाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करना पड़ती है इसके साथ-साथ एरच जुझारपुरा डिफेंस कॉरिडोर बनने का लाभ भी सड़क न होने से इस क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ गुरसरांय व मध्यप्रदेश,टीकमगढ़ के लोगों को मोठ तक जोड़ने के लिए नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने कई बार शासन जिला प्रशासन से मांग करने के बाद भी समाचार लिखे जाने समय तक यह सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत नहीं की गई थी।
सड़क चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री से जल्द होगी स्वीकृति- रश्मि आर्या
मऊरानीपुर विधायिका डॉ.रश्मि आर्या ने मीडिया के पूछने पर बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिगत तौर से और शासन में भी गुरसरांय से बैदा तक सड़क चौड़ीकरण सुंदरीकरण की मांग रखी है और इस संबंध में जल्द स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कार्य कर क्षेत्र के लोगों की प्रमुख समस्या हर कीमत पर हल की जाएगी।
