गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन और शासकीय अधिवक्ता रहे भानु प्रकाश सिरबैया के निधन की खबर गुरसरांय नगर व क्षेत्र के लोगों को हुई तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जिसको लेकर जगह-जगह शोक व श्रद्धांजलि सभाएं संपन्न हुई। इसको लेकर नगर पालिका परिषद गुरसरांय में एक शोक सभा चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू की अध्यक्षता में हुई जिसमें पूर्व चैयरमेन भानु प्रकाश सिरबैया के निधन से गुरसरांय नगर व क्षेत्र के लोगों को जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं हो सकती है। उनका चैयरमेन कार्यकाल और शासकीय अधिवक्ता का कार्यकाल हमेशा न्याय व गरीबों के कल्याण के लिए रहा है शोकसभा में दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु ईश्वर से 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी,बबली पालीवाल,सुल्टू गेड़ा, गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,बंटी जैन ठेकेदार,नीरज शर्मा लखावती, संजीव सोनी,कैलाश कुशवाहा, रमेश चंद टिंकू,अजय मौर्या, नीतेश मोदी, राजू वाला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष और गायत्री परिवार के प्रमुख एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी, कुलदीप कोठारी, डॉक्टर अशोक मिश्रा,साहब सिंह यादव, जगराम सिंह अस्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जबकि गरौठा बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदीप अड़जरिया,दीपेंद्र सिंह परिहार,अवधेश सिंह परिहार, बहोरन सिंह,अभय सिंह सहित बड़ी संख्या में गरौठा व क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
