हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के काजीपुरा इलाके में अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की मांग पूरी न करने पर आक्रोशित पति और सास ने नवविवाहिता के साथ गाली गलौज व उत्पीड़न करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर धक्के मार कर उसके घर पर बाहर निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित नवविवाहिता ने बुधवार को राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर आरोपी पति और सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के काजीपुरा इलाके की निवासी महिला शिवानी पत्नी विशाल ने बुधवार की दोपहर करीब 12:00 राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर बताया कि उसके पिता भूपेंद्र ने उसका विवाह बीते करीब दो माह पूर्व के राठ कस्बे के काजीपुरा इलाके के निवासी विशाल के साथ संपूर्ण विधि विधान के साथ किया था। बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर रुपए विदा किया था। बताया कि विवाह के कुछ दिनों के बाद उसका पति और उसकी सास कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। तथा अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। बताया कि आज बुधवार की सुबह करीब 9:00 अतिरिक्त दहेज के रूप में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए मांगने का विरोध करने से नाराज उसके पति और उसकी सास ने उसके साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा धक्के मार कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तथा वह जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि बीते तीन दिन पूर्व भी उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। जिस पर उसने कोतवाली में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने उसका समझौता कराकर उसे वापस घर भेज दिया था। बताया कि घर पहुंचने के बाद उसके पति ने उसके साथ पुनः मारपीट कर दी है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
