संवाददाता – नीलेश एनकेडी मोंठ
टीकाराम यादव महाविद्यालय मोठ में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्राओं ने प्रतिभाग किया, प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र खरे ने उद्बोधन देते हुए इस अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए मेहंदी प्रतियोगिता का वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मेहंदी सावन के माह में शरीर की अवशिष्ट गर्मी को निकालने के साथ वायरल जनित बीमारियों से बचाती है। जिस व्यक्ति निरोगी होता है तथा स्वस्थ्य जीवन ही अच्छी शिक्षा का आधार है । महाविद्यालय के संस्थापक दीपनारायण सिंह ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए महाविद्यालय को स्वच्छ एवं पर्यावरणीय माहौल दिया है। स्वच्छ वातावरण एवं अच्छी शिक्षा के कारण महाविद्यालय से प्रतिवर्ष सैकड़ो छात्र – छात्राएं नौकरी पाकर बेहतर जीवन जी रही हैं यही उद्देश्य लेकर प्रवक्तागण पूरा सार्थक प्रयास करते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंचल अग्रवाल, द्वितीय स्थान खुशी कुशवाहा , साक्षी एवं तृतीय स्थान पर वंशिका वर्मा एवं काजल यादव ने प्राप्त किया। इसके साथ ही काजल गिरी, अंकिता राजपूत, कामिनी राजपूत, मुस्कान पटेल, नैंसी, स्नेहा राजा, प्रिंसी, उपासना, प्रतीक्षा, साक्षी, शालिनी सहित सैकड़ो छात्राओं ने प्रतिभा किया।
इस आयोजन में डॉ पूनम यादव, डॉ रचना सिंह, रेनू चौहान, नंदनी पवार , तुलसी सिंह, पारुल भल्ला, हेमलता, प्रीति यादव रश्मि यादव एवं सरोज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
