गुरसरांय(झांसी)। 1अगस्त शुक्रवार को समय लगभग 11:00 बजे गुरसरांय-कोटरा रोड पर ग्राम अस्ता में ऑटो नंबर यूपी 93 एटी 8693 में पीछे से आ रही एक अज्ञात पिकअप द्वारा टक्कर मार दी गयी जिससे ऑटो पलट गई इसमें कोचिंग जा रही पांच बच्चियाँ क्रमशः सोनिया पुत्री शिवदयाल अहिरवार उम्र 16 वर्ष,राधा पुत्री दृगपाल अहिरवार उम्र करीब 16 वर्ष,नैंसी पुत्री मोहनलाल अहिरवार उम्र करीब 15 वर्ष,कामिनी पुत्री भानुप्रताप अहिरवार उम्र करीब 15 वर्ष,नैंसी पुत्री हरनारायण उम्र करीब 15 वर्ष एवं जयराम पुत्र मुन्नालाल अहिरवार उम्र करीब 55 वर्ष,चालक धर्मेंद्र पुत्र ध्रुव लाल उम्र करीब 45 वर्ष समस्त निवासी ग्राम अस्ता थाना गुरसरांय घायल हो गए हैं जिन्हें सीएचसी गुरसरांय लाया गया जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर एवं चिकित्सक डॉक्टर रवि कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया जहाँ पर जयराम की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने सीएचसी गुरसरांय पहुंचकर सभी घायलों का हाल-चाल जाना और समुचित उपचार के निर्देश दिए।
