गुरसरांय(झांसी)। इन दिनों झांसी जिले के गुरसरांय में मुख्य सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को रोककर अवैध वसूली नगर पालिका परिषद की ओट में धड़ल्ले से की जा रही है जबकि योगी सरकार का पूरे प्रदेश में आदेश है की मुख्य सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों पर कहीं भी अवैध वसूली न की जाए यह वसूली किस व्यक्ति द्वारा की जा रही हैं उस व्यक्ति का क्या नाम अधिकृत तौर पर थाने में दर्ज है अथवा पूरी तरह स्टैंड कर के नाम पर गैरकानूनी ढंग से यह वसूली हो रही है। बताते चलें कई दुर्घटनाएं भी इस अवैध वसूली के चक्कर में हो चुकी हैं और स्थानीय प्रशासन से लेकर परगना प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी स्टैंड कर के नाम पर यह वसूली अवैध क्यों नही रोकी जा रही हैं नगर के गुरसरांय मऊरानीपुर रामनगर तिगैला एसडी नर्सिंग होम और गुरसरांय कोटरा कुरैठा चौराहा मुख्य मार्ग पर और एरच रोड गुरसरांय मोठ तिगैला पर अवैध वसूली होते कभी भी देखी जा सकती हैं स्टैंड कर सिर्फ और सिर्फ स्टैंड अथवा गुरसरांय में माल उतरने और लदान होने वाले वाहनों से एक नियमानुसार रसीद काटकर रसीद पर वसूली कर्ता के स्पष्ट हस्ताक्षर होना चाहिए और निर्धारित नियमावली अनुसार धन व वसूली कर्ता का नाम अधिकृत तौर से थाने अथवा सार्वजनिक रूप से स्पष्ट होना चाहिए लेकिन यहां पर वाहन यहाँ से न लदने के बाद भी और न माल उतरने के बाद भी सड़क पर गुजरने वाले वाहनों से प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध वसूली जारी है जिसके चलते कई बार सड़कों पे जाम लगने की स्थिति हो जाती है और कई दुर्घटनाएं भी हो रही है। बताया जा रहा है कई बार तो जो वाहन स्टाफ यह अवैध वसूली नहीं देते हैं उनके साथ मारपीट होती है और स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने से वाहन स्टाफ बेचारा मायूस होकर लौट जाता हैं और तो और 31 मई 2025 रात 12 बजे के लगभग गुरसरांय थाने में तैनात होमगार्ड गोविंद नारायण पुत्र अरविंद कुमार मऊरानीपुर रोड पर खुशबू पैलेस के पास जब गस्त कर रहा था तो किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह व कांस्टेबल 413 नीलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था और सरकारी अस्पताल गुरसरांय गया था हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था और महीनों इलाज के बाद वह थाने आया जिस पर गुरसरांय पुलिस ने धारा 281,125(ए), 125(बी) के तहत 29 जुलाई 2025 को मुकदमा दर्ज कर लिया है इस प्रकार अवैध वसूली के चक्कर में वाहनों द्वारा अवैध वसूली से बचा जा सके को तेज रफ्तार वाहन भागने से आये दिन दुर्घटनाएं पर दुर्घटनाएं बड़ रही हैं इसी प्रकार एक अज्ञात वाहन द्वारा गुरसरांय कोटरा मार्ग पर एक माह पहले लगभग गुरसरांय थाना अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से जब दखनेश्वर से अपने घर ग्राम डोडिया करगुवां का एक युवक दुर्घटना से मौत के मुंह समा गया था और इसका साथी दुर्घटना में गंभीर घायल हुआ था इस प्रकार आए दिन यह अवैध वसूली दुर्घटनाओं से लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ी कर रही है अब देखना है प्रशासन व शासन इस संबंध में क्या कार्रवाई करता है।
