गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना सभागार में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड बुद्ध सिंह पटेल को भववीनी विदाई दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा की बुद्ध सिंह पटेल का कार्यकाल हमेशा याद रखा जाएगा और इनकी कार्यशैली से अन्य होमगार्ड को भी प्रेरणा लेनी चाहिए इन्होंने अपनी ड्यूटी समय से अनुशासन में रहते हुए पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपना काम किया है जिसमें इनकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। इस मौके पर समाजसेवी प्रधान भदरवारा बुजुर्ग ठेकेदार नन्दकिशोर पटेल ने बुद्ध सिंह को अंग वस्त्र श्रीफल माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वही थानाध्यक्ष द्वारा भी माल्यार्पण कर और गीता पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह भदौरिया,जगत नारायण सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, होमगार्ड अरविंद पाठक,भगवान दास,तेज खां,अमर सिंह,दीपेंद्र सिंह,संतोष,वालादीन,महाराज सिंह,वीर सिंह,अशोक,जुगल किशोर वही ग्रामीण जनप्रतिनिधियों में राजू पाठक प्रधान आमली,गजेंद्र सिंह बामौर,धर्मेंद्र तिवारी बामौर,पप्पू नगरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ,होमगार्ड व ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
