हमीरपुर / जनपद की राठ कोतवाली परिसर में आज शनिवार को उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार और पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित समाधान दिवस में भूमि एवं राजस्व से संबंधित लगभग आधा दर्जन फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई।
जिन्हें उप जिला अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा निस्तारित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राम आसरे सरोज के अलावा राठ तहसील में तैनात सभी लेखपाल और कानूनगो के अलावा अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
Please follow and like us:
