झांसी- प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्व में तमाम अभिकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी से झांसी ललितपुर सांसद के निवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंप कर मांगों को संसद के मानसून सत्र में रखने की मांग की है। शनिवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में सांसद अनुराग शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया कि देशभर में 6 लाख अभिकर्ता है जिसमें चार लाख महिलाएं तथा 2 लाख पुरुष है यह सभी वित्त मंत्रालय की अल्प बचत योजना में निवेश कराने हेतु देश भर के डाकघरों में नियुक्त है निवेशित धनराशि पर पारिश्रमिक के रूप में मिलने वाले कमीशन से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं परंतु वर्ष 2014 से कई योजनाओं में कमीशन को बंद कर दिया गया तथा कई योजनाओं में इन्हें आधा प्रतिशत कर दिया गया ।जिसकी वजह से यह अपने आप को बेरोजगार महसूस कर रहे हैं और अब रोजी-रोटी के भी लाले पड़ रहे हैं । अभिकर्ताओं के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है । अभिकर्ताओं ने यह भी कहा कि 14 वर्षों से हम सरकार से एक नई कमेटी के गठन और एजेंसी नियमावली के समीक्षा हेतु मांग कर रहे हैं परंतु उनकी मांग अभी तक नहीं मानी गई। धर्मेंद्र का कहना है कि यही स्थिति रही तो जल्द ही अभिकर्ता पूरी तरह से बेरोजगार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने सांसद के समक्ष अपनी मांगे रखी हैं और उनसे यह भी आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में वह हमारी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर उन्हें मनवाने का पुरजोर तरीके से प्रयास करें। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष सुरेश गौड़, महामंत्री आनंद तिवारी, आदित्य दीक्षित, प्रतिपाल सिंह, अभिषेक यादव ,जेपी रैकवार, लोकेंद्र झा ,रतिराम राय ,अर्जुन प्रजापति, कुलदीप, नीतू जतरिया ,राधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
