झांसी की मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बसरिया में रात्रि में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सनकी युवक ने परिवार के लोगो के साथ मारपीट कर दी।अपने लड़के बहु को पीटता देख वृद्ध मां को रहा नहीं गया और अपने बच्चों को बचाने आ गई।
वृद्ध मां अपने बच्चों को बचा लिया पर अपनी जान नहीं बचा पाई सनकी युवक ने लाठी डंडों से पीट-पीट कर वृद्ध महिला को मौत की घाट उतार दिया और धमकी देकर भाग गया ।आपको बता दे की रात्रि में अज्ञात कारणों से परिवार में बहस हो गई।सनकी युवक ने परिवार के ही लोगो के साथ मारपीट करने लगा अपने पति को पीटता देख पत्नी को रहा नहीं गया और मारपीट के बीच में पहुंच गई सनकी युवक ने महिला के साथ भी मारपीट कर दी ।
अपने लड़के और बहु को पीटता देख मां भी बीच में आ गई जिस पर सनकी युवक ने कई बार लाठी डंडों से बार किया। जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस सनकी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
