हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में चार संदिग्ध व्यक्तियों ने एक मकान में घुसकर ताला तोड़ने व चोरी करने का प्रयास किया। जिसके बाद बगल वाले मकान में सो रहे गृहस्वामी ने जब ताला तोड़ने की आवाज सुनी तो उसने ताला तोड़ रहे चोरों को ललकारा। जिसके बाद सभी चोर गृहस्वामी के साथ धक्का मुक्की कर भाग गए। पीड़ित गृहस्वामी ने गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के निवासी गंगाराम पुत्र हरिराम ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे वह अपने मकान में सो रहा था। बताया कि तभी उसके मकान के बगल वाले दूसरे मकान पर चार अज्ञात चोर घुस गए तथा ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे। बताया कि ताला तोड़ने की आवाज सुनकर जब वह अपने बगल वाले दूसरे मकान पर पहुंचा तो उसने ताला तोड़ रहे चोरों को ललकारा तथा गांव के ही निवासी एक चोर को पहचानते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद सभी चोरों ने उसके साथ धक्का मुक्की कर मौके से भाग खड़े हुए। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
