झाँसी-मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हौरी, थाना- लहचूरा में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बम्हौरी में कई दिनों से शाखा प्रबन्धक की कमी देखी जा रही है।
ग्राम पंचायत लारौनी निवासी एक अनपढ़ और बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूँ। मुझे विड्रोल भरना नहीं आता है। इसके लिए मुझे घन्टों इन्तजार करना पड़ता है। उसने कहा कि अनपढ़ लोगों के लिए बिड्रोल भरने के लिए एक वयक्ति की सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को घन्टों इन्तजार कर परेशानी न उठानी पड़े।
यह समस्या सिर्फ लारौनी के अनपढ़ बुजुर्ग व्यक्ति की ही नहीं, बल्कि सभी व्यक्तियों की है। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबन्धक को विशेष ध्यान देना चाहिए तथा अनपढ़ और बुजुर्ग लोगों के फार्म भरवाने के लिए किसी एक व्यक्ति को नामित पर वहचाहिए।
