झांसी – निजी बस संचालक ने रोडवेज बस इंक्वायरी के बाबू के साथ जमकर मारपीट की इतना ही नहीं निजी बस संचालक ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भी मारने की धमकी दे डाली। जिससे गुस्साए रोडवेज बस कर्मचारियों ने झांसी बस स्टैंड पर बसों का संचालन रोक दिया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मचारियों को समझाने में जुटी हुई है। लेकिन कर्मचारी आरोपी संचालक पर कार्यवाही किए जाने की मांग पर आड़े हुए है।
झांसी बस स्टैंड पर सुबह सात बजे से हंगामा देखने को मिल रह है। रोडवेज इंक्वायरी बाबू वृंदावन शिवहरे ने बताया कि सुबह 6.45 बजे झांसी से ककरबई के लिए बस संख्या UP78LN3761 निकल रही थी। की अचानक प्राइवेट बस माली राघवेंद्र बुंदेला अपने साथी रोहित राय के साथ आए और बस को निकलने से रोका। सूचना पर वह पहुंचे तो उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। उनका कहना है कि और दिन इनकी दबंगई देखने को मिलती है। हमारी बस के सामने अपनी बस लगा देते है। वहीं इस घटना से गुस्साए रोडवेज बस कर्मचारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया और रोडवेज और प्राइवेट बस का संचालन भी बंद करा दिया गया।रोडवेज कर्मचारियों के द्वारा आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए रास्ता खोल दिया गया लेकिन सभी बसों के संचालन को पूरी तरह ठप्प कर दिया। इस दौरान कर्मचारी गुस्से में दिखाई दिए और कई निजी बस चालकों से इस दौरान तीखी नोंकझोंक भी हुई। उनकी मांग है कि आरोपी निजी बस संचालक पर कार्यवाही की जानी चाहिए। उसके बाद ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। वहीं क्षेत्रों सहायक प्रबंधक रामदास ने बताया कि उनके बाबू के साथ जीजी बस संचालक के राघवेंद्र बुंदेला के द्वारा मारपीट की जानकारी मिली है। वह मौके पर पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि उनके पास भी निजी बस संचालक का कॉल आया जिसमें उन्होंने उनसे आने के लिए कहा तो उन्होंने बाद में आने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मुझे भी मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। घटना से कर्मचारियों में रोष है। वह कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कर्मचारी को मारने वाला प्राइवेट बस संचालक काफी दबंग व्यक्ति है और और दिन उनके बस चालकों को धमकाता रहता है।
