संवाददाता – नीलेश एनकेडी
टीकाराम यादव महाविद्यालय की एनसीसी की छात्राएं 32 वीं बटालियन झांसी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर देश की सेवा के लिए तैयार हो रही हैं। उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र खरे ने दी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में एनसीसी , एनएसएस एवं रेंजर्स रोवर्स के छात्र और छात्राओं की इकाइयां संचालित हैं। महाविद्यालय के एनसीसी विंग की छात्राएं कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने झांसी गई हैं, जहां योग, प्रशासनिक व्यवस्था , राइफल चलाना , साइकलिंग सहित तमाम गतिविधियों में छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय से प्रतिवर्ष 200 छात्र एवं छात्राएं इन्हीं प्रशिक्षणों के कारण नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। एनसीसी ऑफिसर तन्वी सिद्दकी छात्राओं के साथ रहकर उनका मनोबल बढ़ा रही हैं। भाग लेने वाली छात्राओं में अंकिता यादव, अंजली वाल्मीकि , आरती ,मोहिनी दोहरे, दीक्षा, काजल, खुशबू , दीक्षा पाल, मुस्कान सिंह, निशि , शिव कुमारी सहित 32 छात्राएं कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
