गुरसरांय (झांसी)। 14 जुलाई सावन माह के प्रथम सोमवार को देखते हुए भक्तों ने शिवालयों में बड़े स्तर पर सजा कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रातः से ही जलाभिषेक,पूजन, श्रृंगार,रुद्राभिषेक,महाआरती, प्रसाद वितरण किए जाने की तैयारियां नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी कर ली गई हैं गुरसरांय में प्राचीन भीमाशंकर मंदिर,मनकामेश्वर मंदिर,सर्वेश्वर मंदिर थाने के सामने,सिद्ध बाबा मंदिर(पहाड़ी सिद्धन),शिव परिवार मंदिर सहित दर्जनों स्थानों पर बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं उधर पूरी तरह शांति और उल्लास के साथ भव्यता से श्रावण मास में जुटने वाली धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को आवागमन से लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो प्रशासन स्तर से भी इसमें शांति सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध होना चाहिए साथ ही शासन की गाइडलाइन अनुसार ए टू जेड निर्देशों का पालन हो सके इस दिशा में अभी तक स्थानीय स्तर से लेकर परगना प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
