संवाददाता – नीलेश एन.के.डी मोंठ
क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते बेतवा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरियाघाट में स्थित रपटा पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है। बढ़ते जल स्तर और तेज बहाव के चलते आवागमन में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है
मोंठ के उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार तिवारी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर तहसील प्रशासनिक टीम के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने रपटे पर बांस-बल्लियों की सहायता से मार्ग को पूरी तरह बंद करवा दिया और सुरक्षा के मद्देनज़र गार्ड की ड्यूटी भी तैनात कर दी गई।
- जान जोखिम में डाल रहे थे लोग
एसडीएम ने बताया कि रपटे पर पानी चढ़ने के बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पार करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसी लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसीलिए प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रपटे को पूरी तरह अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।
