हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में स्थित देसी शराब की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए दुकान के अंदर घुसकर देसी शराब की 26 पेटियां चोरी करते हुए वारदात को अंजाम दे डाला। इसके अलावा चोरों ने दुकान में रखी गोलक भी चोरी कर ली।
घटना के बाद आज सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे दुकानदार को जब चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उसने राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव के निवासी जगत सिंह पुत्र चंद्रिका प्रसाद ने शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे रात कोतवाली में चोरी की घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि कल शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे वह राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथी गांव में स्थित अपनी शराब की दुकान को बंद करके घर चला गया था। आज शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ था। तथा दुकान के अंदर से लगभग 26 पेटी देशी शराब का माल चोरों ने चोरी कर लिया था। बताया कि इसके अलावा चोरों ने वहां पर रखी गुल्लक को भी चोरी कर लिया जिसमें उसके करीब ₹900 रखे हुए थे। बताया कि उसने आज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
