गुरसरांय (झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा पर्व पर तालाब माता मंदिर स्थित गायत्री मंदिर पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया तथा सामूहिक जाप किया गया। यज्ञ में लोगों ने अपनी भाव भरी आहुति प्रदान की। यज्ञ के दौरान गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया एडवोकेट ने कहा सद्गुरु के बिना व्यक्ति सन्मार्ग पर नहीं चल सकता उन्होंने आगे कहां सद्गुरु हमेशा यही चाह रखता है कि हमारा शिष्य हम से आगे बढ़े व समाज तथा देश हित में कार्य करें गुरु ब्रह्मा है गुरु विष्णु है गुरु महेश है गुरु की महिमा भगवान के बराबर की गई है गुरु से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है उन्होंने आगे कहा गुरु शिष्य को अपनी दिव्य संपदा का एक हिस्सा हमेशा देता रहता है जिससे शिष्य का व्यक्तित्व ऊंचा उठता जाता है उन्होंने आगे कहा हम सबके गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने करोड़ों लोगों को एक सूत्र में जोड़ा है व पूरे विश्व में गायत्री परिवार को पहुंचाया गुरु पूर्णिमा पर्व पर सभी ने पर्यावरण शुद्धता के लिए एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। पूर्णाहुति पर एक-एक बुराई छोड़ने का एक अच्छाई धारण करने का संकल्प लिया। यज्ञ का संचालन रमेश चंद्र सोनी,अलख प्रकाश शर्मा,चंद्रभान साहू ने किया। यज्ञ में प्रमोद वर्मा, परमानंद कुशवाहा,हरीश पटवा, राम कुमार कुशवाहा,अवधेश सिंह फौजी,रामनारायण पस्तोर, आत्माराम फौजी,जगराम सिंह, महेन्द्र सिंह फौजी,रामदीन पटेल, देवेंद्र पटेल,जयप्रकाश वरसैया, लालजी खरे,प्रसिद्ध नारायण सिंह,डॉ महेश्वरी शरण गुप्ता, बसंत मोदी,शंकरलाल नामदेव, किशोरी विश्वकर्मा,हरिओम अग्रवाल,रज्जू बिलैया,सत्यम विश्वकर्मा,अखिलेश तिवारी, ममता,संध्या विश्वकर्मा,हेमवती, सालिनी,गीता पटवा,अशोक अग्रवाल,शकुंतला सोनी,सुभद्रा विश्वकर्मा,अनन्या पस्तोर, हरदयाल बर्मा,हेमवती सहित तमाम गायत्री परिजन उपस्थित थे अंत में जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ आभार व्यक्त गायत्री परिवार एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने भाव भरा किया। वही प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा गुरसराॅंय द्वारा गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम गुरु पूर्णिमा का महत्त्व बताते हुए बीके कविता दीदी ने कहा परम सद्गुरु समस्त गुरुओं के गुरु परमात्मा शिव है। जो जग के हर एक जीवात्मा के पिता,शिक्षक एवं सर्व के सद्गति दाता है। उनसे स्वयं को जोड़कर,किया गया हर कर्म हमें सुख देता है। इसी के यादगार में आज के दिन ईश्वर के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करते हैl आज का दिन पौराणिक शास्त्रों के अनुसार भी कई महान विभूतियों के ज्ञान प्राप्ति का दिन रहा।साथ ही लेखपाल,कानूनगों के पद से सेवानिवृत्त होने पर तेज सिंह पटेल का भी बीके कविता दीदी एवं बीके कल्याणी दीदी द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।अनेक संख्या मे भाई,बहने सम्मिलित रहे l सभी भाई बहनों द्वारा दीदी का भी एक मार्गदर्शक के रूप मे पुष्पगुच्छ देकर,माला पहनाकर सम्मान किया गया। अंत मे सभी को ईश्वरीय स्मृति तिलक एवं प्रसाद वितरित किया गया। वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरु पूर्णिमा पर चलाये जा रहे विभूति सम्मान के तहत आज मैहर घराने के संगीतगुरु पं परशुराम पाठक को सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने उनके आवास माँ शारदा संगीत विद्यालय में जाकर श्रीफल एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर उन्हें एवं उनके पुत्र सितारवादक पं सरजू शरण पाठक को सम्मानित किया।विधायक ने सम्मान करने के बाद कहा कि मोदी योगी सरकार में हमेशा विद्वानों का हमेशा सम्मान रहा है।उन्होंने कहा कि यह देश की विभूतियां है ।इनका सम्मान करना भारतीय संस्कृति का द्योतक है।उनकी साधना एवं त्याग निशुल्क शिक्षा दान एक प्रेरणा देता रहेगा।उनको संरक्षण देते रहेंगे,औऱ मुख्यमंत्री से मिलकर जल्दी ही सम्मानित करवाएंगे।इस मौके पर जिला सह संयोजक भाजपा एवं जिलामंत्री भाजपा अमित चौरसिया, शिवम तिवारी,विनय दुवे,दिनेश चतुर्वेदी,अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। वही गांधीनगर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के प्रबन्ध समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जगदीश बाबू सेरिया वालों ने की। भगवानदास मास्टर द्वारा बुद्ध वंदना त्रिशरण पंचशील का वाचन कराया गया। और कन्या भोज किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जालौन,गरौठा,भोगनीपुर राजीव कुमार ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुई बुद्ध मार्ग पर चलने का आव्हान किया। इस मौके पर डॉक्टर डीआर वर्मा महेन्द्र सिंह फौजी,मुन्ना लाल पूर्व प्रधान सेमरी,परमेश्वरी दयाल,छिमाधर भास्कर,राजेश मास्टर,धन प्रसाद,मानिक लाल दरोगा,अख्तर राईन,जुगल किशोर,बहोरन मास्टर,जितेंद्र कुमार,सुखनंदन अध्यापक,राजेश कुमार,पीड़ी वर्मा,राधेलाल अध्यापक,शिवदयाल अंबेडकर,संतोष,आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
