झाँसी- शासन द्वारा चलाए जा रहे वक्षारोपण अभियान के अंतर्गत समथर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बड़े उत्साह से एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया। नगर पालिका परिषद समथर में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने नगर पालिका पार्षदों व स्टाफ सहित वृक्षारोपण किया। वहीं आर आर सी सेंटर विकास खंड मोंठ ग्राम चिरगांव खुर्द में प्रतिनिधि उत्तम वर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि नितेश कुशवाहा पूर्व प्रधान पूजा देवी पंचायत सहायक, कैलाशी देवी आंगनबाड़ी,अमित कुमार, लाखन सिंह आदि ने वृक्षारोपण किया। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, विभाग स्वास्थ्य विभाग, आदि विभाग संबंधित अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। वहीं समथर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव ओमप्रकाश मिश्रा, मनोज तिवारी, कमलेश दुबे, मुन्ना दुवे आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर वृक्षारोपण रोपड़ किया । वहीं विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के भरत शरण मोनू नगाइच ने कार्यकर्ताओं सहित वृक्षारोपण किया, वहीं सहकारी समिति के अध्यक्ष भरत राजपूत ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया। वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई लोगों ने अपने अपने घरों में एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण करते समय भाजपा नेता मनोज गुप्ता और कायस्थ समाज के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि। सभी को अपने अपने घरों में वृक्ष लगाना चाहिए। वृक्षों को लगाने से हमारे आसपास का प्राकृतिक वातावरण शुद्ध रहता है वृक्ष हमें शुद्ध वायु,छाया, फल फूल व औषधि प्रदान करते हैं।ये समय आने पर हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचाते हैं हमें वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। हम अपने नगर क्षेत्र वासियों से अनुरोध करते कि एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। जिससे हमारे नगर का व क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण शुद्ध रहे।
