गुरसरांय(झाँसी)। उमस भरी तपन के बीच बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। बिजली विभाग ने भी पूरी तरह लग रहा है की विद्युत सप्लाई को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं और लगातार एक हफ्ते से दिन में लगातार कई बार बिजली के जाने से विद्युत व्यवस्था धराशाई हो गई है 4 जुलाई को तो हद ही पार हो गई जब 14 घंटे बिजली बंद रही। प्रशासन से लेकर बिजली विभाग के अधिकारी उक्त समस्या निराकरण के लिए कोई ध्यान नही दे रहे है, यहां तो 8 घंटे भी बिजली नहीं आ रही है और आज से 9-10 साल पहले सरकारों के कार्यकाल में जो बिजली की व्यवस्था थी उससे भी अधिक व्यवस्था बढ़ गई है तो दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर संविदा कर्मियों की तैनाती होने के चलते बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है वही उपभोक्ताओं द्वारा जब फोन पर बिजली कटौती से लेकर जानकारी लेने पर पहले तो फोन ही नहीं उठाए जाते हैं और उठ भी गया तो गैर जिम्मेदारान व्यवहार उपभोक्ताओं से करते हैं। कस्बा व क्षेत्र की जनता ने जिला प्रशासन से लेकर शासन से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
