झाँसी – पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश लगातार हो रही है जिसके चलते नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। एक ओर जहां साल में 11 महीने नदी और नाले सूखे पड़े रहते हैं तो वहीं बरसात के समय में हर तरफ पानी ही अपनी नजर आता है। यह पानी कहीं ना कहीं अगर थोड़ी सी लापरवाही कर दी जाए तो नुकसानदायक भी हो सकता है।
आपको बता दें कि आज नगर पंचायत के कुछ जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा समय रहते एक बड़ी अनहोनी को होने से बचा लिया गया।
झांसी जिले के नगर पंचायत रानीपुर के कुछ कर्मचारी नगर के किनारे से निकली हुई सुख नई नदी में अत्यधिक पानी आ जाने के चलते नदी पर देवरी सिंहपुरा के लिए बने हुए रिपटा पर फंसे हुए कूड़ा करकट को साफ कर रहे थे। इसी दौरान रिपटा पर भारी मात्रा में बह रहे पानी से दो छोटे-छोटे बच्चे निकलने का प्रयास कर रहे थे, तो वहीं कर्मचारियों के द्वारा बच्चों को रिपटा पर से न निकलने के लिए रोका गया लेकिन रोकते ही रोकने वह बच्चे बीच रिपटा पर आ गए, तो वहीं स्थिति को देखते हुए कर्मचारियों ने बिना देर गवाये तुरंत ही मौके पर पहुंचकर बच्चों को संभाला। इसके साथ ही मौके पर जेसीबी से बच्चों को बाहर निकाला और सकुशल उनके घर वालों की सुपुर्द किया। तो वहीं कर्मचारियों की तत्परता के चलते एक अनहोनी होते-होते टल गई। फिलहाल जब यह घटना हुई उस समय नदी में आए हुए पानी को देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोग कस्बा रानीपुर की तरफ और देवरी सिंहपुरा की तरफ खड़े होकर नदी का आनंद ले रहे थे। तो वही बच्चों को बीच रिपटा पर आते देख सभी लोगों में हलचल मच गई थी।
