झांसी के हीरोज ग्राउंड स्थित कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक विष खापड़ा निकल आया। विष खापड़ा को देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने विष खापड़ा को सुरक्षित पकड़ लिया। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही विष खापड़ा को पकड़ने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए विष खापड़ा को बाद में सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस घटना से हीरोज ग्राउंड कार्यालय में कुछ देर के लिए कामकाज बाधित रहा, लेकिन विष खापड़ा के पकड़े जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।।
Please follow and like us:
