झाँसी -आगामी मोहर्रम और श्रावण मास में निकलने वाली कांवर यात्रा को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार ,ए डी एम शिव प्रकाश शुक्ल , द्वारा मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में कांवर यात्रा को लेकर मंदिरों और शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसके साथ ही कांवर यात्रा के दौरान कांवरियो को किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो उसके लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। वही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि कांवरियों की यात्रा के रूट पर कोई भी अराजकता फैलाता है।तो उस पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।।
वही पूरे प्रसाशनिक अमले के साथ मऊरानीपुर नगर के प्रसिद्ध केदारेश्वर मंदिर की पहाड़ी पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजामो के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार,व पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ,कोतवाली प्रभारी विद्या सागर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
