झाँसी-समथर नगर निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार रात्रि लगभग 10 बजे थाना में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में नगर पालिका स्कूल के पास निवासी व्यक्ति आया और उसके पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ मेवाती चौराहे की समीप अपनी दुकान पर ले गया। कुछ काम की बोलकर उसके पुत्र को दुकान के ऊपर बनी छत पर ले गया। उसके साथ कुकर्म करने लगा, उसका पुत्र चिल्लाया तो व्यक्ति दुकान के नीचे आया, पुत्र अपने आप को छुड़ाकर भागा। उसे घटना की जानकारी दी, इस पर वह उस व्यक्ति की दुकान पर पहुँचा। वहाँ आरोपी व उसके 3-4 साथियों ने पुत्र व पत्नी को मारपीट कर धमकी दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बुधवार को सुवह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जाँच की जा रही है, जाँच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
