गुरसरांय(झांसी)। विश्व योग दिवस पर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में प्रबंध समिति के अध्यक्ष पंडित देवेश कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में योगाभ्यास कराया गया।विद्यालय के संस्थापक पं रामसहाय शर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के संयोजन में योगाचार्य जगमोहन समेले ने योग की विभिन्न आसनों अनुलोम विलोम,भ्रामरी एवं सूर्य नमस्कार के द्वारा स्वस्थ रहने की विधि बताई।इस मौके पर प्रबंध समिति प्रबंधक मनोहरराव नेवालकर,सदस्य सतीश चन्द्र चौरसिया,ओमप्रकाश शर्मा,राकेश कुमार खरे,नरेन्द्र सिंघई,कैलाश प्रकाश गुप्ता,वशीर अहमद खान,राजवेंद्र सिंह बुंदेला,अमित भदौरिया,रामबाबू शर्मा,अशोक पटेल,सुनील व्यास,संजय दोन्देरिया,कमलापत उपाध्याय,दुर्गाप्रसाद,रसिक शिरोमणि शर्मा,शिवम गिरी,रवि सेन,कुलदीप वर्मा,प्रवीण सिरोही,कुलदीप कोदबलकर,जितेंद्र सेन,कन्हैया लाल आदि लोग उपस्थित रहे।वही गुरसरांय वन रेंज कार्यालय परिसर में क्षेत्राधिकारी राधेश्याम दिवाकर ने योग करने के पहले अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए एकमात्र विकल्प प्रतिदिन योग करना और उम्र की हर उम्र के लोगों को सभी प्रकारों की बीमारियों से जहां छुटकारा दिलाती हैं वही बेहतरीन कार्य क्षमता शारीरिक बौद्धिक कार्य करने की क्षमता योग विकसित करता है इसके बाद परिसर में विभिन्न प्रकार का विभिन्न आसनों और श्वास प्रक्रिया का लगभग 40 मिनट योग किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से देवेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर,रामदास अहिरवार डिप्टी रेंजर,नरेश कुमार डिप्टी,रेंजर,सीमा देवी फॉरेस्ट गार्ड,भागीरथ कुशवाहा वन दरोगा आदि वन स्टाफ आसपास के लोग मौजूद रहे।
