हमीरपुर / जनपद में राठ क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत गोहांड तिगैला में चार दबंग युवकों ने एक दुकानदार के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के निवासी मुकेश सैनी पुत्र रमेश कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कल गुरुवार की शाम करीब 7 बजे गोहांड तिगैला में स्टेटस अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी उसी दौरान गोहांड के निवासी अखिलेश और पवन के अलावा दो अज्ञात व्यक्ति उसके दुकान पर आकर उसे गालियां देने लगे। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उक्त चारों व्यक्तियों ने उसकी जमकर पिटाई कर उसे घायल कर दिया। बताया कि घटना के बाद उसने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
