हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर 20 वर्षीय एक महिला ने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमगांव की निवासी 20 वर्षीय महिला रोशनी पत्नी शशिकांत ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला रोशनी की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
Please follow and like us:
