गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम इंदी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक घर के अंदर दहलीज पर पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर आए जहां चेकअप के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम इंदी में दीपेंद्र कुशवाहा पुत्र लच्छीराम उम्र लगभग 21 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर दहलीज पर पढ़ा हुआ मिला। यह देख परिजन घबरा गए और आनन-फ़ानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर आए। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विपिन बहादुर द्वारा युवक का चेकअप करते हुए उसे मृत घोषित कर दिया व इसकी सूचना गुरसरांय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा युवक की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।वहीं मृतक की शादी नही हुई थी मृतक दो भाई थे मृतक छोटा था। बड़े भाई का नाम दीपेंद्र है। वहीं दीपेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
