गुरसरांय(झांसी)। नगर में एक कोचिंग संस्थान चलाने वाले संचालक ने एक छात्रा के साथ जबरिया छेड़छाड़ कर मारपीट कर शादी करने को छात्रा से दबाब बनाया।छात्रा किसी तरह जब अपने घर पहुँची तो अपने पिता व परिवारजनों को आपबीती बताई पिता की तहरीर पर बमुश्किल गुरसरांय पुलिस ने 28 मई 2025 को मुकदमा पीड़िता की तहरीर पर गुरसरांय पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 75,115(2),127 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन उक्त आरोपी को उक्त धाराओं के तहत गिरफ्तार न करने पर और कार्यवाही में गुरसरांय पुलिस द्वारा भारी हीला हवाली करने पर पीड़िता के पिता ने पुलिस के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर आप-बीती शिकायत दर्ज कराते हुए गुरसरांय पुलिस को आरोपी द्वारा संरक्षण देकर अव्यवस्था फैलाने की शिकायत की है।बताते चलें इसके पहले दो नाबालिग लड़कियों को गुरसरांय थाना अंतर्गत क्षेत्र से भी कुछ लोगों द्वारा भगाए जाने का मामला प्रकाश में आया था जिस संबंध में दो मुकदमें गुरसरांय थाना में पंजीयन है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और नगर व क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के नाम से भारी मजाक उड़ाया जा रहा है और लगातार पुलिस आला अधिकारियों सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था महिला सशक्तिकरण की झांसी जिले की पुलिस द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
