टहरौली झांसी सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जो ग्रामीण क्षेत्रो में संचालित किए गए हैं ताकि ग्राम व निकटवर्ती लोगों को इलाज व परामर्श हेतु कहीं दूर न जाना पड़े लेकिन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को यहां केंद्रों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं
ऐसा ही एक मामला तहसील टहरौली की ग्राम पंचायत मैगांव मैं बने आयुष्मान आरोग्य केंद्र से सामने आया है ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि यहां केंद्र पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी महीने में केवल कुछ दिन ही उपस्थित रहते हैं यहां ज्यादातर ताला ही लगा मिलता है भीषण गर्मी का दौर है गांव से 20 किलोमीटर दूर तक कोई अस्पताल भी नहीं है जिस कारण बीमारी से त्रस्त लोग केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर है
ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेने की अपील की है।
