समथर (झांसी)-समथर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने आज शासन द्वारा चलाए जा रहे चैंकिंग अभियान के अंतर्गत आज नगर के आने जाने वाले चहुमुखी सीमांतर स्थानीय मार्गों पर चैकिंग की। थाना प्रभारी ने समथर से मध्य प्रदेश वार्डर जाने वाले मार्ग दवोह तिराहे पर आने जाने वाले यात्रियों की चैकिंग की। वहीं समथर से पंडोखर मध्य प्रदेश वार्डर जाने वाले मार्ग पर बहादुरपुर सड़क पर चैकिंग की। वहीं समथर से कस्बा पूंछ व मोंठ जाने वाले पहाड़पुरा नाका पर सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की चैंकिंग की। वहीं आने वाले यात्रियों को समझाया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत चलने वाले यातायात नियमों का पूर्ण तरह से पालन करें। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर गाड़ी चलायें एवं चार पहिया वाहन सीटबेल्ट लगाकर गाड़ी चलायें। वहीं उन्होंने आने जाने वाले राहगीरों को समझाया गाड़ी चलाते समय मोबाइल न चलाएं सड़क पर आने जाने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान रखें। गाड़ी तेज रफ्तार में न चलाएं। दुर्घटना से बचें। सड़क सुरक्षा सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें। और सुरक्षित अपने घर पहुंचे।
