गुरसरांय(झांसी)। 30 मई शुक्रवार को पुराना डाक बंगला सर्किट हाउस गुरसरांय में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की विचार गोष्ठी संपन्न हुई।उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने गोष्ठी की अध्यक्षता की।पत्रकारों ने मिष्ठान खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने हिंदी पत्रकारिता को समाजहित का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य काम जनता की आवाज को मुखर करना है।सत्ता से सवाल पूछना और सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजना भी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रेमगोपाल सोनी उर्फ मन्नू ने पत्रकारों से कहा कि ईमानदार और निष्ठावान पत्रकार कभी नहीं हारते।कुंवर रामकुमार सिंह ने नगर के पत्रकारों की लेखनी की सराहना की।पत्रकार अशोक सेन ने नई पीढ़ी के पत्रकारों को सजग और साहसी बनने की सलाह दी।इस अवसर पर पत्रकारों को बड़े भव्य स्तर पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक सेन,जयप्रकाश बरसैंया,अखिलेश तिवारी,आशुतोष गोस्वामी,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,गोविन्द्र सिसोदिया,हरिशचंद्र नायक,सार्थक नायक,आयुष त्रिपाठी,महेन्द्र कुमार प्रवीण सोनी,कौशल किशोर,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,दीपक जैन,संजू परिहार,राजा,कुलदीप यादव,शौकिन खान,रोहित साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों में विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल,प्रतीक जैन,केशवेंद्र प्रताप सिंह,शिवम तिवारी,लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक सेन व आभार व्यक्त संदीप श्रीवास्तव ने किया।
