गरौठा झांसी।आगामी ईद उल अजहा के त्यौहार को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी असमा वकार ने की।
पीस कमेटी की मीटिंग में नगर की हिंदू मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
जिसमें सभी लोगों से शांति सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गयी।
जिसमें उपजिलाधिकारी ने सभी से अपील करते हुए कहां की परंपरा के अनुसार शांति सद्भाव के साथ मिलजुलकर त्योहार मनाए।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा अयूब सिद्दीकी हाजी सुलेमान शहर बड़ी संख्या में कस्बा के संबंध नागरिक मौजूद रहे
Please follow and like us:
