समथर (झांसी)-विगत दिन सोमवार को रात्रि में समथर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने नहर के समीप जाने वाले मोंठ मार्ग पर शाशन द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत सड़क मार्ग पर आने जाने वाले यात्रियों के दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों की चैंकिंग की। वहीं आने जाने वाले यात्रियों को समझाया कि सभी लोग सड़क सुरक्षा नियमों के अन्तर्गत चलने वाले यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।दो पहिया वाहन यात्री हेलमेट लगाकर गाड़ी चलायें एवं चार पहिया वाहन चालक सीटबेल्ट लगाकर गाड़ी चलायें।वहीं उन्होंने आने जाने वाले राहगीरों को यह भी समझाया कि गाड़ी चलाते समय बात न करें। आने जाने वाले वाहनों पर विशेष ध्यान रखें व सड़क पर गाड़ी वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं दुर्घटना से बचें सभी अपनी स्वयं रक्षा करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचे वहीं थाना अध्यक्ष ने पुलिस दल वल के साथ कस्बा समथर में पैदल गश्त करके लोगों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। और लोगों से अपील की सभी शासन नियमों का पालन करें। वहीं बाजार में भ्रमण करते हुए लोगों से कहा कि दुकानदार अपनी दुकानें सड़क पर न लगाएं। व सब्जी फल आदि चीजों के ठेले लगाने वाले विक्रेता अपने ठेलों को साईड से लगायें। और गाड़ी वाहन वाले लोग अपनी गाड़ियां एक साइड में लगायें। जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। सभी लोग शासन द्वारा चलाए गए नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।
