गुरसरांय झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि नगर के पत्रकारों और बुद्धजीवी वर्ग समाजसेवियों ने भव्यता के साथ सिंह वाहिनी फीलिंग सभागार में मनाई गई।इस मौके पर एक कार्यशाला भी संपन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा कि हमारे महापुरुषों द्वारा किए कामों और बताए गए रास्ते पर हम लोगों को एक बेहतरीन देश व राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना होगा। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि हम और आप पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे है उसमें पूरी तरह निष्पक्षता ईमानदारी के साथ-साथ दबे कुचले व्यक्ति की आवाज उठाने के लिए काम करना होगा क्योंकि अच्छा भाव भोग से बहुत बड़ा होता है और यही अच्छा काम त्याग हम और आपका साक्षात ईश्वर मिलन है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम सेवा समिति के प्रबंधक पूर्व कृषि अधिकारी पंडित रामनारायण पस्तोर ने कहा कि हर अच्छे काम के लिए में तन मन धन से समर्पित हूँ और पत्रकार विषम परिस्थिति में अपनी जान जोखिम में डालकर सत्यमेव जयते के लिए जो कलम चलाता है वह हमेशा स्मरणीय रहेगी। इस मौके पर पत्रकार गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि आज गौरव का विषय है की गुरसरांय के पत्रकारों द्वारा हमेशा निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से हर दबे कुचले की आवाज बुलंद की है और अपने में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेदाग छवि बनाई है जो पूरे प्रदेश में नजीर है और आज स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी को उनकी पुण्यतिथि पर उन्ही भाव से मेरा शत-शत नमन। सभा का संचालन फूल सिंह परिहार ने किया। इस मौके पर आत्माराम फौजी तो वही पत्रकारों में अशोक सेन, अखिलेश तिवारी,आशुतोष गोस्वामी,सार्थक नायक,दीपक जैन,सोम मिश्रा,आयुष त्रिपाठी,संदीप श्रीवास्तव, सुनील जैन डीकू,कौशल किशोर,शौकीन खान,हरिश्चंद्र नायक,संजू परिहार,कुलदीप सिंह,बलराम पटेल सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार एवं बुद्धजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।
