झांसी जनपद के मोठ कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ देखने को मिली। इस बार पुलिस की सजगता और मुस्तैदी के चलते एक कुख्यात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश भूपेंद्र ग्वाला को ‘हाफ एनकाउंटर’ में धर दबोचा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से झांसी पुलिस ने अपराधियों को एक कड़ा संदेश दिया है।
Please follow and like us:
