झांसी! गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने मोंठ क्षेत्र में बेतवा नदी पर बन रहे खिरिया घाट पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पुल में 15 खम्भे निर्मित होंगे, निर्माण कार्य 31 दिसम्बर 2026 तक पूर्ण हो जाएगा। विधायक राजपूत ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है जिसके चलते जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्य को गति दी जाए। उन्होंने धीमे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई।
Please follow and like us:
