झाँसी। शनि जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी माधौबेड़िया सरकार मंदिर पर भव्य शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शनि उपासक मंत्र शास्त्री पिल्ली महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाता है। इस संबंध में संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जानकारी देते हुए पिल्ली महाराज ने बताया माधौबेड़िया मंदिर जनपद का सबसे प्राचीन शनि मंदिर है उनका परिवार सात पीढियों से शनि मंदिर में अपनी सेवाएं प्रदान करता आ रहा है। झाँसी के राजा गंगाधर राव के पिता माधव राव ने इस मंदिर का निर्माण कराया था इसीलिए इस मंदिर का नाम माधौबेड़िया सरकार मंदिर है। शनि जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष यहां शोभायात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। आगे कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर संदीप ने बताया शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं इस बार शनि जयंती विशेष है क्योंकि इस बार कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। आप सभी से निवेदन है 28 मई को शाम 4 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शनिदेव की शोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान करने में हमारा सहयोग करें। दिनाँक 29 व 30 मई को मंदिर प्रांगण में ही एलईडी पर कथा का लाइव प्रसारण किया जाएगा एवं 31 मई को मंदिर परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
