ककरबई/गुरसराय(झाँसी)- चकाडोरी धाम मंदिर के प्रांगड़ में श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री बोले 1008 दीनबंधु जी महाराज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की वाल लीलाओं की कथा का वर्णन किया उन्होंने कहा जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत कथा को सुनता है धारण करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है इस मौके पर महंत पंडित राकेशदास जी महाराज के द्वारा श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया,प्रबंधक रामनारायण पस्तोर,उपप्रबंधक बसंत कुमार मोदी,उपाध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार मिश्रा,कोषाध्यक्ष आत्माराम फ़ौजी,का पीतवस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया एवं
कथा के शुभारंभ पर सभी ने आरती की। कथा के परीक्षित एल आर मिश्रा ने भागवत ग्रंथ का पूजन किया।इस अवसर पर नितुल व्यास,देवेंद्र घोष,कमलापत उपाध्याय,देवेंद्र पटेल बालू सहित क्षेत्र के गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में माताएं बहिने उपस्थित थी ।
