गुरसरांय (झांसी)। सहकार भारती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी अजनेरी बीते दिनों से लगातार लिंक एक्सप्रेस वे को डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने की मांग को लगातार उठा रहे हैं,बीते दिनों योगेश अजनेरी ने एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन को एक मांग पत्र सौंपा था। जिस पर एमएलसी रमा निरंजन और उनके पति आरपी निरंजन बीती 13 तारीख को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और लिंक एक्सप्रेस वे को पूर्व योजना के तहत ही डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने की बात कही,जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 4 टीमों द्वारा सर्वे किया जा रहा है,गौरतलब है कि पहले यह लिंक एक्सप्रेस वे गरौठा,गुरसरांय और बामौर होते हुये प्रस्तावित था फिर बाद में सीधे जुड़ने की खबर प्रकाश में आयी थी,इसके बाद से ही युवा नेता योगेश अजनेरी लगातार पत्राचार कर पूर्व योजना के तहत ही जोड़ने की मांग कर रहे थे,एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से मिलकर इस विषय के बारे में अवगत करा दिया है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से युवा नेता योगेश त्रिपाठी अजनेरी,बामौर मण्डल अध्यक्ष भाजपा पुष्पेंद्र दुबे,पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,अखिलेश तिवारी,राहुल पस्तोर,नरेंद्र मिश्रा,लाखन माते,दीपक यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जल जंगल जमीन को हर कीमत पर बचाया जावेगा- निरंजन
पत्रकार वार्ता दौरान एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि आप लोगों ने जो कुडरी घाट वेतवा नदी पर हो रहे अवैध बालू खनन के चलते बेतवा नदी की जलधारा वन विभाग की भूमि और किसानों की भूमि जो बर्बाद की जा रही है इसको लेकर जल्द से जल्द शासन को अवगत कराकर जल जंगल जमीन को संरक्षित किया जावेगा और अवैध काम करने बाले चाहे जितने प्रभावशाली हो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जावेगी। वहीं 85 करोड़ रुपए से गुरसरांय टाउन और गरौठा टाउन क्षेत्र के लिए हर-घर-नल-जल योजना के तहत समय निकलने के बाद भी जनता को पानी न मिलने के मामले को गंभीरता से लेकर इस संबंध में शासन से जल्द कार्रवाई कराकर जनता को पानी मुहैया कराया जाएगा।
गुरसरांय खिरिया घाट मार्ग का चौडीकरण और सुंदरीकरण जल्दी कराया जाएगा
गुरसरांय से इंदी,सेमरी,बैदा तक 15 किलोमीटर सड़क जो पूरी तरह खराब हो गई है उसको चौडीकरण और सुंदरीकरण कराकर कई दर्जनों गांव के लोगों को हो रही परेशानी के अलावा औद्योगिक जुझारपुरा एरच परियोजना से जोड़कर औद्योगिक क्षेत्र के लोगों किसानों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द शासन स्तर से काम कराया जावेगा।
