महोबा । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद महोबा में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक व जनपदवासियों में सुरक्षित परिवेश की भावना जागृत किये जाने के उद्देश्य से जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी, दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना श्रीनगर अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित की गयी टीम उ0नि0 सुजीत कुमार जायसवाल, हे0का0 अनिल कुमार, का0 नीतेश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना श्रीनगर में पंजीकृत किये गये मु0अ0सं0 102/25 धारा 74/115(2)/351(2) बीएनएस व 8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफऱ वांछित अभियुक्त नीरज साहू पुत्र स्व0 मूलचन्द्र साहू उम्र करीब 20 वर्ष निवासी मु0 भैरवगंज कस्बा व थाना श्रीनगर जनपद महोबा को मोहल्ला भैरवगंज कस्बा व थाना श्रीनगर से नियमानुसार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही सम्पादित करते हुए अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी के उपरान्त जेल भेजा गया है ।
Please follow and like us:
