गुरसरांय(झांसी)। झांसी जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय जिले से सर्वाधिक दूरस्थ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य केंद्र में झांसी जिले की दो प्रमुख तहसीलों गरौठा व टहरौली क्षेत्र के मरीजों से लेकर विभिन्न दुर्घटनाओं के शिकार हुए लोग आपातकालीन ईलाज हेतु आते हैं इसके अलावा गुरसरांय-कोटरा मार्ग गुरसरांय-टीकमगढ़ मार्ग,झांसी-गुरसरांय मार्ग,गुरसरांय-एरच मार्ग सहित विभिन्न मार्गों का गुरसरांय केंद्र बिंदु होने के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होने से गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रामा सेंटर न होने के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में लोगों को जिला मुख्यालय जाने के पहले अपनी जान गंवानी पड़ती है इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने उत्तर प्रदेश शासन से गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना चाहिए को लेकर गुरसरांय नगर समेत क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने मांग करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।
देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अटलश्री पद से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्मानित पंडित दीपेंद्र अडजरिया ने कहा कि ट्रामा सेंटर बहुत जल्द वर्तमान स्थिति देखते हुए गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जरुरत है इसको लेकर मैं व्यक्तिगत तौर से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर शासन को पत्र लिखकर प्रयास करुंगा कि जल्द गुरसरांय में ट्रामा सेंटर बनाया जाए।
नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान ने कहा क्षेत्र की भौगोलिक व आबादी के साथ साथ बड़े स्तर पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जनहित व शासन हित में शासन को गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य में ट्रामा सेंटर स्थापित करना चाहिए।
वरिष्ठ समाजसेवी ओम मित्र जन कल्याण समिति के संस्थापक प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रुप से मिलकर समय गवाए बिना शासन से गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य को ट्रामा सेंटर स्थापित कराकर आए दिन बन रही दुर्घटनाओं में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में जिंदगी गवा रहे लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देकर लोगों की जिंदगी बचाने के लिए काम करना होगा।
राष्ट्रवादी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी ग्रामीण के निवर्तमान जिला संयोजक हरिशचन्द्र नायक ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है आधिकारिक दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय जिले की सबसे अधिक दूरी पर और सबसे अधिक आबादी क्षेत्र से जुड़े होने के साथ साथ सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं होने के चलते गुरसरांय में उत्तर प्रदेश शासन को खास तौर से प्रदेश के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को गुरसरांय सीएचसी की सारी जानकारी है को देखते हुए जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर स्थापित कर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता स्वास्थ सेवा विस्तार का इस पिछड़े क्षेत्र को लाभ देना चाहिए।
सुनील कुमार जैन उर्फ डीकू व्यापारी नेता ने कहा कि आए दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं और गुरसरांय में ट्रामा सेंटर न होने के चलते लोगों को मौत के गाल से बचाने के लिए ट्रामा सेंटर जल्द से जल्द खोलना चाहिए और इसके लिए व्यापार मंडल भी हर प्रकार का सहयोग ट्रामा सेंटर खोलने के लिए करेगा।
