गुरसरांय (झाँसी)। थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनौरा निवासी दीपेश मिश्रा पुत्र सुरेश मिश्रा ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह दिनांक 09/05/2025 को रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने पिता सुरेश मिश्रा व अन्य परिजनों के साथ एक निमंत्रण से उरई से अपने घर धनौरा वापिस लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुरैठा-धनौरा संपर्क मार्ग पर ग्राम के ही दबंग व्यक्तियों ने पूरी तैयारी के साथ मेरी गाड़ी ईको स्पोर्ट संख्या यूपी 93 बीडी 6762 पर जेसीबी से प्राणघातक हमला किया गया। जेसीबी मशीन के पंजे से पीड़ित की गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन वादी चालक द्वारा तत्परता दिखाते हुए अपनी गाड़ी में बैक गियर डालकर लगभग दो किलोमीटर संकीर्ण रोड पर गाड़ी को बैक में ही ले गया। इसी बीच गाड़ी में बैठे अन्य परिजनों द्वारा हमला करने के लिए सामने से आने वाली जेसीबी मशीन व उसके पीछे-पीछे चल रहे चार पहिया वाहन का वीडियों बनाते हुए घटना की सूचना मोबाइल फोन से ककरबई थाने में दी गई। किसी प्रकार स्वयं व अपने परिजनों को गांव के ही दबंग व्यक्तियों जिन्हें मैंने हैड लाईट की रोशनी में पहचान लिया,से अपने आप को बचाया।प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने शिकायती पत्र के आधार पर धनौरा निवासी शिवम् सिंह,बब्बू सिंह,उजागर सिंह,हेमंत सिंह,योगेश सिंह,शत्रुघन सिंह,मंगल,लखचंद मिश्रा,हरिश्चंद्र,भगवत सिंह,दीपक सिंह के खिलाफ प्राणघातक हमला सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल जेसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया गया है और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
