टहरौली – आज कल बड़ी ही सुर्खियां बटोर रहा है अभी कुछ दिनों पहले ही कुकरगांव में अवैध खनन का भांडाफोड़ हुआ था जिसमे देखा गया था कि किस तरह से बालू का खनन हो रहा था ,प्राप्त जानकारी के अनुसार बमनुआ प्रधानपति द्वारा गांव में अवैध तरीके से लाल मोरम का खनन करवा रहा था जिसकी सूचना उपजिलाधिकारी टहरौली को लगते ही मोके पर पहुंचकर जेसीबी और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर टहरौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया और आगे की कार्यवाही में जुट गया है
वंही जब पत्रकारों को इसकी सूचना मिली तो कबरेज़ करने थाने पहुंचे तो si कटियार ने वीडियो बनाने से रोक दिया और वीडियो बनाने से रोकने पर आमदा हो गए इससे अब ऐसा लगता है कि प्रशासन शायद पत्रकारों की कबरेज़ से खोफ खा रहा है या फिर शायद सिस्टम कार्यक्रम चल रहा होगा
जब इस सम्बंध में sho टहरौली से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाने के अंदर से वीडियो नही बना सकते आप कंही से भी वीडियो बनाओ यह आपका विषय है
